50+ Best Long Distance Relationship Shayari | लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप शायरी 2026
Long Distance Relationship Shayari उन सभी प्रेमियों के लिए है जो एक-दूसरे से दूर होकर भी अपने रिश्ते को सच्चे प्यार, भरोसे और यादों के सहारे निभा रहे हैं। जब दो दिलों के बीच मीलों की दूरी आ जाती है, तब शब्द ही वह माध्यम बनते हैं जो दिल की हर भावना को अपने प्रिय तक पहुँचा देते हैं। इस संग्रह में आपको Long Distance Love Shayari, Long Distance Relationship Quotes, Miss You Shayari, Dooriyan Shayari, Sad Long Distance Shayari, Emotional Love Shayari, True Love Shayari, और 2 Line Long Distance Shayari जैसी कई खूबसूरत शायरियाँ पढ़ने को मिलेंगी।
ये शायरियाँ उन जज़्बातों को व्यक्त करती हैं जिन्हें अक्सर शब्दों में कहना मुश्किल होता है, चाहे वह मिलने की तड़प हो, हर पल की याद हो, या फिर दूर रहकर भी एक-दूसरे के लिए अटूट विश्वास। यदि आप अपने पार्टनर को किसी मैसेज के माध्यम से अपनी भावनाएँ भेजना चाहते हैं, तो यहाँ दी गई Best Long Distance Relationship Shayari आपके प्यार को और भी खास बना देंगी। इस शानदार कलेक्शन को पढ़ें, अपनी पसंदीदा शायरी चुनें और अपने रिश्ते में प्यार, अपनापन और भावनाओं की मिठास को और गहरा बनाएं।
Long Distance Relationship Shayari

तुम पास नहीं हो फिर भी हर पल तुम्हारा अहसास रहता है
जिस्म दूर सही, पर ये दिल तो हमेशा तुम्हारे ही पास रहता है !!
तू दूर है तो क्या, प्यार की रोशनी हमेशा पास रहती है
तेरी धड़कन मेरी धड़कन से कभी जुदा नहीं होती है !!
फासले चाहे जितने भी हों, प्यार कभी काम नहीं होता
क्योंकि मेरे दिल में हमेशा तुम्हारा नाम लिखा रहता !!
आंखें तरसती हैं एक झलक देखने को तेरी
पर यह फासले भी न तोड़ सके मोहब्बत मेरी !!
ये दूरियाँ तो बस चंद दिनों की आज़माइश हैं
तुझे गले से लगाने की ही मेरी आख़िरी ख़्वाहिश है !!
Long Distance Relationship Shayari in Hindi

मीलों की दूरी भी प्यार को कमजोर नहीं कर सकती
क्योंकि मेरे दिल में हमेशा तेरी याद बसी रहती !!
तुम दूर हो तो क्या, मेरी धड़कन में बसते हो
हर पल मेरे ख्यालों में मेरे पास होते हो !!
फासले जितने भी हों, इश्क़ कम नहीं होता
तू साथ न सही, पर तेरा अहसास हर पल साथ होता !!
फासलों से फर्क नहीं पड़ता बात तो अहसासों की होती है
दिल के पास वही रहते हैं जो रूह में बसे होते हैं !!
थोड़ा वक्त और सही, ये दौर भी गुज़र जाएगा
जब हाथ तुम्हारा मेरे हाथ में होगा और सारा शहर जल जाएगा !!
Long Distance Relationship Shayari 2 Line

तुझसे दूर रहकर भी तुझे ही याद करते हैं
हम हर लम्हा बस तेरे ही आने का इंतज़ार करते हैं !!
तू जहाँ भी रहे, खुश रहे बस यही दुआ है
हमारा रिश्ता दूरी से नहीं, भरोसे से जुड़ा है !!
न हाथ में हाथ है, न चेहरे का दीदार है
फिर भी इस दिल को सिर्फ और सिर्फ तुमसे प्यार है !!
जब भी छाई तन्हाई और खामोश हुआ ये शहर
मैंने सिर्फ तुम्हारी आवाज़ सुनने की ज़िद की हर पहर !!
दिन तो गुज़र जाता है दूरियों की शिकायत में
पर रात को हर ख्वाब में बस तुम्हारा ही दीदार होता है !!
Instagram Long Distance Relationship Shayari

जितनी दूरी है दरमियाँ, उतना ही गहरा ये प्यार है
बस अब आ भी जाओ सनम, ये दिल बहुत बेकरार है !!
ये दूरियां तो बस चंद दिनों का एक तमाशा हैं
बहुत जल्द हम एक होंगे, इस दिल को बस यही दिलासा है !!
यह कैसा सिलसिला है तेरे मेरे दरमियान
फासले तोह बोहोत है मगर मोहब्बत काम नहीं होती !!
फासलों की क्या मजाल जो हमें जुदा कर सके
हमने तो एक-दूसरे को अपने दिलों में बसा रखा है !!
फासले कभी किसी रिश्ते को तोड़ नहीं सकते
अगर मोहब्बत सच्ची हो तो दिल किसी और से जुड़ नहीं सकते !!
Miss You Long Distance Relationship Shayari

तुझसे दूर रहकर भी ये दिल सिर्फ़ तेरा ही नाम लेता है
नज़रें तुझे ढूँढती हैं, और ये दिल हर पल तुझे ही याद करता है !!
न जाने कब वो शाम आएगी जब तू मेरे पास होगी
दूरी मिट जाएगी और सिर्फ प्यार की मिठास होगी !!
दूर होकर भी तेरा हाथ थामे हुए हैं हम
तेरी यादों में ही दिन गुजार लेते हैं हम !!
मीलों की दूरी ने प्यार को कमज़ोर नहीं किया
दिल की धड़कनों ने हमेशा तुम्हें याद किया !!
तेरी यादों का चिराग़ जलाकर हम रात गुज़ार लेते हैं
जब भी तेरी कमी खलती है तेरी तस्वीर को निहार लेते हैं !!
Long Distance Relationship Shayari Copy Paste

दूरी बस जिस्मों की होती है, दिल तो हमेशा करीब रहते हैं
प्यार सच्चा हो तो रिश्ते भी रूह से जुड़ जाते हैं !!
एक तुम्हारी छोटी सी तस्वीर ही काफी है मुस्कुराने को
कोई पूछे तो कह देता हूँ, यही है मेरी दुनिया सजाने को !!
नज़रें ढूंढती हैं तुम्हें अपने आस-पास हर घड़ी
तुम दूर होकर भी मेरे सबसे करीब हो यह बात सबसे बड़ी !!
दूरी तो बस जिस्मों के दरमियां है सनम
वरना तू आज भी मेरी हर सांस में बसता है !!
नज़र से दूर सही पर दिल के बहुत पास हो तुम
मेरे इस तन्हा सफ़र की सबसे ख़ास आस हो तुम !!
Long Distance Relationship Shayari in Hindi 2 Line

दिन भर की थकान पल भर में मिट जाती है
जब मोबाइल पर तुम्हारी प्यारी सी तस्वीर दिख जाती है !!
तू भले ही नज़रों से ओझल सही, पर दिल के सबसे करीब है
तुझसे दूर होकर भी तुझे चाहना ही मेरा नसीब है !!
जिस्म भले ही दूर हों पर रूह एक ही है
इस लंबी दूरी के प्यार की यही तो गहराई है !!
ये दूरियां भी बड़ी अजीब सी बात सिखाती हैं
तेरे पास होने से ज्यादा, तेरे होने का अहसास दिलाती हैं !!
तू पास नहीं तो क्या हुआ तेरा अहसास ही काफी है
इस दिल में तेरी जगह कोई ले न सके, ये वफ़ा ही काफी है !!
Sad Heart Touching Long Distance Relationship Shayari

किसी की क्या बताएं के, कितने मजबूर हैं हम
एक तुम्ही को चाहा है और तुम्हीं से दूर है हम !!
तेरा ज़िक्र ही काफी है मेरे होठों पर मुस्कान लाने को
फिर क्या हुआ जो थोड़ा वक्त लगेगा तुझे सीने से लगाने को !!
तरसती हैं आँखें तुम्हें एक नज़र देखने को
काश ये फासले सिमट जाएं और तुम सामने हो !!
काश ये दूरियां पल भर में सिमट जाएं किसी तरह
मैं तुम्हें सीने से लगा लूं, और वक्त वहीं थम जाए बस एक दफा !!
कभी-कभी ये फासले आँखों में नमी दे जाते हैं
पर तुम्हारी याद आते ही होठों पर हंसी भी ले आते हैं !!
Long Distance Relationship Shayari About True Love

फासले जरूर हैं हमारे दरमियां, पर प्यार कम नहीं होता
तुमसे मिलने का जो इंतज़ार है, उससे हसीन कोई लम्हा नहीं होता !!
फासलों ने सिखाया है मुझे मोहब्बत की असल कीमत
दूर रहकर भी जो अटूट रहे, वही तो है सच्ची चाहत !!
मिल नहीं सकते पर एहसास तो कर सकते हैं
दूरी में भी हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं !!
दूरियों से फर्क नहीं पड़ता, जब बात दिलों के जुड़ने की हो
तुम तो हर सांस में बसे हो, फिर चाहत आँखों के दीदार की क्यों हो !!
दूरी बस जिस्मों की है, दिल तो पास है
मेरी हर धड़कन में तेरा एहसास है !!
